Ad

Escorts Kubota Tractor

Escorts Kubota ने जारी की 2023 दिसंबर की बिक्री रिपोर्ट कुल बिक्री में 18.6% की गिरावट

Escorts Kubota ने जारी की 2023 दिसंबर की बिक्री रिपोर्ट कुल बिक्री में 18.6% की गिरावट

एस्कॉर्ट्स कुबोटा ट्रैक्टर ने अपनी दिसंबर 2023 में हुई बिक्री के आंकड़ें जारी किए हैं। आंकड़ों के मुताबिक Escorts Kubota ने घरेलू एवं निर्यात बिक्री में दिसंबर 2022 की तुलनात्मक दिसंबर 2023 में कम ट्रैक्टरों की बिक्री की है। कंपनी ने घरेलू बिक्री में 17.0% की गिरावट, निर्यात बिक्री में 31.8% की कमी तथा कुल बिक्री में 18.6% की कमी देखने को मिली है। भारत की प्रमुख ट्रैक्टर निर्माता Escorts Kubota ने अपनी दिसंबर 2023 में हुई बिक्री के आंकड़ें जारी किए हैं। आंकड़ों के मुताबिक, एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने घरेलू एवं निर्यात बिक्री में दिसंबर 2022 की अपेक्षा दिसंबर 2023 में कम ट्रैक्टरों की बिक्री की है। कंपनी ने घरेलू बिक्री में 17.0% की गिरावट, निर्यात बिक्री में 31.8% की गिरावट एवं कुल बिक्री में 18.6% की गिरावट का सामना किया है।

एस्कॉर्ट्स कुबोटा ट्रैक्टर की घरेलू बिक्री कितनी है ?

Escorts Kubota द्वारा जारी की गई सेल्स रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने ट्रैक्टर की दिसंबर 2023 की घरेलू बिक्री में 17.0 % फीसद की भारी गिरावट का सामना किया है। एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने दिसंबर 2022 में 4,979 ट्रैक्टरों को भारत में बेचा था। वहीं, दिसंबर 2023 में कुल ट्रैक्टरों की घरेलू बिक्री 4,131 यूनिट्स रही है।  ये भी पढ़ें: Kubota Corp की इक्विटी हिस्सेदारी बढ़कर हुई 44.8%, Escorts लिमिटेड का नाम अब हुआ Escorts Kubota Limited

एस्कॉर्ट्स कुबोटा ट्रैक्टर की निर्यात बिक्री कितनी है ?

कंपनी की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, एस्कॉर्ट्स कुबोटा ट्रैक्टर्स ने निर्यात बिक्री में 31.8% की कमी का सामना किया गया है। कंपनी ने दिसंबर 2023 में समकुल 405 ट्रैक्टरों को भारत से बाहर बेचा है। लेकिन, दिसंबर 2022 में 594 यूनिट्स की निर्यात बिक्री की गई थी। जो कि 2023 की तुलना में ज्यादा है।

एस्कॉर्ट्स कुबोटा ट्रैक्टर की समकुल घरेलू + निर्यात बिक्री 

Escorts Kubota ट्रैक्टर्स की दिसंबर 2023 में हुई समकुल बिक्री पर एक नजर डालें, तो कंपनी ने दिसंबर माह में घरेलू + निर्यात बिक्री में 18.6% फीसद की गिरावट दर्ज की गई है। कंपनी ने दिसंबर 2023 में कुल 4,536 ट्रैक्टरों को बेचा गया है। लेकिन, दिसंबर 2022 में 5,573 एस्कॉर्ट्स कुबोटा ट्रैक्टर बेचे गए थे। जो कि 2023 की तुलना में ज्यादा है। 
एस्कॉर्ट्स कुबोटा ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट नवंबर 2023

एस्कॉर्ट्स कुबोटा ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट नवंबर 2023

आपकी जानकारी के लिए बतादें, कि एस्कॉर्ट्स कुबोटा ट्रैक्टर ने अपना बिक्री डेटा जारी किया एवं 3.7% प्रतिशत तक की उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। कंपनी ने नवंबर 2023 में 8,258 ट्रैक्टरों की कुल बिक्री दर्ज की, वहीं नवंबर 2022 में 7,960 ट्रैक्टर की बिक्री की थी। 

 

नवंबर 2023 में एस्कॉर्ट्स कुबोटा घरेलू ट्रैक्टर की बिक्री नवंबर 2022 में 7,359 ट्रैक्टर के मुकाबले में 7,855 ट्रैक्टर दर्ज की गई। इससे घरेलू ट्रैक्टर बिक्री में 6.7% प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई। नवंबर 2023 में एस्कॉर्ट्स कुबोटा निर्यात ट्रैक्टर की बिक्री में नवंबर 2022 में 601 ट्रैक्टरों के मुकाबले में 403 ट्रैक्टर बेचे गए। कंपनी ने निर्यात बाजार में 32.9% प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई।


एस्कॉर्ट्स कुबोटा ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट नवंबर 2023 - निर्यात और घरेलू डेटा

विवरण नवंबर 2023 नवंबर 2022% वृद्धि

घरेलू               7,855   -   7,359   -   6.7%
निर्यात              403     -   601      -  32.9%
कुल                8,258    - 7,960    -   3.7%
 

ये भी पढ़ें:
घरेलू ट्रैक्टर की बिक्री में 4 प्रतिशत कमी के साथ-साथ निर्यात में भी रिकॉर्ड गिरावट
 


एस्कॉर्ट्स कुबोटा की साल-दर-साल ट्रैक्टर बिक्री में 4.0% फीसद की गिरावट दर्ज की गई। 2022 में 72,952 ट्रैक्टरों की मुकाबले 2023 में 70,069 ट्रैक्टर बेचे गए। एस्कॉर्ट्स कुबोटा की घरेलू ट्रैक्टर बिक्री 2023 में 66,196 इकाई थी, जो कि 2022 में 67,206 इकाई थी। इसके परिणामस्वरूप 1.5% फीसद की गिरावट आई। एस्कॉर्ट्स कुबोटा ट्रैक्टर के साल-दर-साल निर्यात में 2023 के दौरान 3,873 ट्रैक्टर बेचे गए, जबकि 5,746 ट्रैक्टरों की तुलना में 32.6% की गिरावट दर्ज की गई।


एस्कॉर्ट्स कुबोटा ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट नवंबर 2023 - साल-दर-साल% बदलाव

विवरण अप्रैल-नवंबर (8M)

            2023     -       2022  -          % वृद्धि
घरेलू    66,196   -      67,206 -          1.5%
निर्यात   3,873    -        5,746 -           32.6%
कुल     70,069   -       72,952 -            4.0%